जनपद सदस्यों का 16 वें वित्त एवं पंचायत विकास योजना विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर, 16 जून 2026/sns/-  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में 16वें वित्त आयोग के निर्देशानुसार पंचायत विकास योजना  सह पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर जिले के समस्त जनपद सदस्यों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 09 जून से 16 जून 2026 तक संपन्न हुआ।  दो दिवसीय प्रशिक्षण तीन सत्रों में क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र सरगुजा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में क्वालिटी जीपीडीपी निर्माण के संकेतकों, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पीएआई पोर्टल तथा 16 वें वित्त के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में पी.टी.सी. प्राचार्य डॉ. स्वेच्छा सिंह, अनुदेशक श्रीमती श्रद्धा मिश्रा एवं श्री उमेश प्रताप सिंह तथा विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारियो द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों का टीएमपी पोर्टल में एन्ट्री तथा आधार प्रमाणीकरण कर डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

About The Author