सुशासन तिहार शिविर में मिले 41हजार आवेदन,81 प्रतिशत से अधिक का हुआ निराकरण
बलौदाबाजार, 17जून 2926/sns/- सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून तक लगभग 52 समाधान शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इन शिविरों में मांग और शिकायत से सम्बंधित कुलदी 41 हाजर 814 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में अब तक 81.6 प्रतिशत आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है।शेष आवेदनो का अगले 10 दिन में निराकरण के लिये प्रशासन तत्पर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों को कुल प्राप्त 41814 आवेदनों में से सर्वाधिक 20394 आवेदन जनपद कार्यालयों को तथा दूसरा सर्वाधिक 7467 आवेदन तहसील कार्यालय को प्राप्त हुआ है। कुल आवेदनों में अधिकांश मांग के हैं जिनकी संख्या 40 हजार है। निराकरण के लिये शेष आवेदनों पर विभागवार त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओ का निदान होने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लगभग 5000 हितग्राहियों को सामग्री,चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इनमे
चश्मा,,श्रवण यन्त्र, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, पीएम आवास की चाबी, नैनो यूरिया, राशन कार्ड,स्वामित्व कार्ड