महतारी वंदन योजना से सीता गंधर्व के जीवन में आई आर्थिक संबल की नई रोशनी

मुंगेली, 17 जून 2026/sns/- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इसी कड़ी में प्रतिमाह की सहायता राशि से मुंगेली निवासी श्रीमती सीता गंधर्व के जीवन में आर्थिक संबल की नई रोशनी आई है। इस राशि से वे अपनी छोटी जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही हैं।
सीता गंधर्व ने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बन गई है। इससे उन्हें अपने खर्चों के प्रबंधन में सुविधा मिल रही है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है। योजना की नियमित राशि महिलाओं को अपने परिवार की जिम्मेदारियों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है। सीता गंधर्व ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रही हैं।

About The Author