तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आज से
बलौदाबाजार,17 जून 2026/sns/-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर 18 से 20 जून तक आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी एसडीएम को शिविर के बेहतर अयोजन के निर्देश दिये हैं। शिविर जिले के सभी राजस्व अनुभाग मुख्यालय में आयोजित होंगे। इसके लिये एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिविरों में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का त्वरित निवारण संबंधी कार्य किया जाएगा। विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वैवंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि के अंतर्गत पंजीयन तथा सुविधा लाभ दिए जाने की कार्यवाही किया जाएगा।