भविष्य पीढ़ियों के लिए खेत बचाना जरूरी श्री सकनी
बीजापुर, 17 जून 2026/sns/- इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित क़ृषि विज्ञानं केंद्र, बीजापुर द्वारा इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालया के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल व निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा के निर्देशानुसार व क़ृषि विज्ञानं केंद्र, बीजापुर के वरिष्ठ बैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरुण सकनी के मार्गदर्शन में दिनांक 17 जुन 2026 को खेत बचाओ अभियान अंतर्गत ब्लॉक भैरमगढ़ ग्राम दरकपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । श्री सकनी ने भविष्य के पीढ़ियों के लिए खेत बचाने पे जोर दिया, उसके लिए जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, हरी खाद अपनाने पे जोर दिया। डॉ. शमशेर ने बताया कि कैसे धान की फसल में नील हरित शैवाल का उपयोग करके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही साथ जैविक बीज उपचार, बायोफर्टिलाइजर के संबंध में विस्तार से बताया। विजेश महाराणा (सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर, भारत सरकार, न्यू दिल्ली) ने किसानों को संबोधित करते हुवे कहा कि हमें फसल चक्र, जिसमें दलहनी तथा तिलहनी फसलों का समावेश हो को अपनाना है, सुपर एल नीनो के कारण कम वर्षा होने की संभावना तथा उसके लिए विशेष तैयारी पे बल दिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में किसान भाई बंधु उपस्थित थे।