अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर में होंगे शामिल
अम्बिकापुर, 18 जून 2026/sns/- अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सरगुजा में मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन का 21 जून 2026 के कार्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री अम्बिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में शामिल होगे। उक्त कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल को जिला नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा०) अम्बिकापुर श्री बनसिंह नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभाग के अधिकारियोें को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
पार्किंग, वाहन, व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून, ब्लड गु्रप व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा, हैलीपेड एवं संपूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बांस-बल्ली व्यवस्था कराना वन मण्डलाधिकारी अम्बिकापुर, कार्यक्रम के दो दिवस पूर्व हेलीपेड के अक्षांश देशांश की जानकारी एवं दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाना अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग जिला सरगुजा श्री वीरेन्द्र चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था एवं कार्यक्रम समाप्ति उपरांत दूसरे दिन पूरे कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कार्य, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के लिए अलग-अलग स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध कराना एवं चलित शौचालय की व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री डी.एन.कश्यप, प्राटोकाल, कानून व्यवस्था आमंत्रण पत्र का वितरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) अम्बिकापुर श्री वन सिंह नेताम, कार्यक्रम स्थल पर लोगों हेतु बैठक व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे.आर. प्रधान, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती उषा नेताम एवं नायब तहसीलदार श्री जयेंस कंवर, कार्यक्रम स्थल में डोम एवं ग्रीन रूम के साथ अन्य संपूर्ण व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निमार्ण श्री वीरेन्द्र चौधरी, कार्यक्रम स्थल में फूलमालाबुके इत्यादि का व्यवस्था करना उप सचलक उद्यान अम्बिकापुर श्री हितेन्द्र सिंह मेश्राम, मंच पर माननीय अतिथियों के बैठने की व्यवस्था निर्धारित करना, नाम पट्टिका की व्यवस्था, मंच पर बैठने वाले अतिथियों तथा स्वागत करने वालों के नाम सूची उद्घोषकों को उपलब्ध कराने का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अम्बिकापुर का होगा, अनुविभागीय अधिकारी (रा०) अम्बिकापुर श्री बन सिंह नेताम, तहसीलदार अम्बिकापुर श्री विकास जिन्दल एवं नायब तहसीलदार श्री जयेंस कंवर, कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम मंच एवं आस-पास लाईट, पीए सिस्टम की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन लगवाना सहित आदि कार्यक्रम पर एक दिवस पूर्व साउंड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच पड़ताल कर ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करना कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण यांत्रिकी श्री आर.आर. दर्रो एवं सहायक नोडल अधिकारी इ.डी.एम ई-सेवा केन्द्र श्री वैभव सिंह, सतत विद्युत आपूर्ति एवं आपातकालीन जनरेटर की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी (शहरी) श्री जे.पी. राजवाड़े, कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी (ग्रामीण) श्री रोशन नागवंशी, कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल मय एंबुलेंस नियुक्त करना एवं उपचार की व्यवस्था करना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पी.एस. मार्को, सर्किट हाउस में अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु एसडीम बनसिंह नेताम एवं सहायक नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता लोक निमार्ण विभाग श्री वीरेंन्द्र चौधरी, मुख्यमंत्री जी की अतिथियों के लिए स्मृति चिन्ह तैयार करना सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर श्री ललित शुक्ला एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्री गिरीश गुप्ता, पायलेट एवं क्रू मेम्बर हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु जिला आबकारी अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत गायकवाड़ को सौंपी गई है।