जिले के 80 प्रतिशत खातों का डिजिटली करण कार्य पूर्ण
बलौदाबाजार, 18 जून 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल किसान किताब और डिजिटल ऋण पुस्तिका की शुरुआत जिले में की गई की गई है।यह पारंपरिक कागजी किसान किताब के स्थान पर डिजिटली उपलब्ध हो रही हैं जिससे किसानों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में अब तक जिले के 80 प्रतिशत खातों का डिजिटलीकरण कार्य पूर्ण हो गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 12 लाख खातधारको का डिजिटल किसान किताब बनाया जाएगा जिसमें से 80 प्रतिशत खातों में डिजिटल किसान किताब बन गये हैं। डिजिटल किसान किताब पूर्णतः सुरक्षित हैं और ख़राब या नष्ट होने की कोई गुंजाईश नहीं हैं।किसान अपनी भूमि का पूरा विवरण भुइयां पोर्टल से कहीं से भी और कभी भी डाउनलोड कर सकते है। भुइयां पोर्टल पर जाकर खसरा विवरण पर क्लिक कर डिजिटल किसान किताब डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा समय-समय पर गांवों में शिविर आयोजित कर डिजिटल किसान किताब का वितरण भी किया जा रहा है। हाल ही में सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में लिसानो को डिजिटल किसान किताब का वितरण किया गया।