राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

बलौदाबाजार,18 जून 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा 16 से 18जून 2026 तक नगर भवन बलौदाबाजार में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, टेसूलाल धुरंधर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष की उयलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए देश को नई दशा और दिशा देने वाला कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष में देश में अधोसंरचना विकास से लेकर आर्थिक एवं तकनीकी सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। गरीबों को पक्के मकान,शौचालय, आयुष्मान कार्ड,लखपति दीदी, किसान सम्मान जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं जनहितकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं में छत्तीसगढ़ के विकास तथा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिसे फोटो प्रदर्शनी में संजोया गया है। विभिन्न आयामों में किए गए कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी के माध्यम से शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है जिसमें हम बनाते हैं स्वदेश हथियार अंतर्गत करीब 38400 करोड़ रूपए का रिकार्ड डिफेंस एक्सपोर्ट की जानकारी दी गई है। गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4 करोड़ पक्के आवास का निर्माण, 12 सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण, अधोसंरचना क्रांति अंतर्गत विश्व का सबसे ऊर्जा चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बना अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 1.46+ लाख किमी तक विस्तार और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत की गई है। साइंस एवं टेक्नोलाजी, डिजिटल अभियान, 3 करोड़ लखपति दीदी, युवा शक्ति, मुफ्त राशन, 9 करोड़ लाभार्थियों का पोषण क्रय, आस्था के धाम अंतर्गत अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसी उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी में दिखाया गया है

About The Author