अहकेली तक पहुंची सड़क ग्रामीणों को मिली आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी राहत

बीजापुर, 24 जून 2026/sns/- भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत एल-036 बेलनार रोड के कि.मी. 2.00 से ग्राम अहकेली तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। वर्ष 2016-17 में स्वीकृत इस सड़क के अंतर्गत 4 किलोमीटर मिट्टीकरण कार्य, मुरूमीकरण तथा 2 पुलियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में शोल्डर एवं शेष मुरूमीकरण कार्य प्रगति पर है, जिसे जून माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। यह क्षेत्र अबूझमाड़ के अतिसंवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल है, जहां लंबे समय तक सड़क संपर्क का अभाव रहा। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नदी पार कर नाव के माध्यम से कई घंटे की यात्रा करनी पड़ती थी। विद्यार्थियों को भी स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
सड़क निर्माण से अब ग्राम अहकेली सहित आसपास के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है तथा स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा संस्थानों तक पहुंच सुरक्षित और सुविधाजनक बनी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

About The Author