उल्लेखनीय उपलब्धियां:सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब तक प्राप्त उपलब्धियां इसकी सफलता को प्रमाणित करती हैं—• 36 विभागों की सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध।• 520 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध।•

उल्लेखनीय उपलब्धियां:सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब तक प्राप्त उपलब्धियां इसकी सफलता को प्रमाणित करती हैं—• 36 विभागों की सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध।• 520 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध।• 39 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त।• 95.9 प्रतिशत आवेदनों का सफल निराकरण।• 16,700 से अधिक सेवा केंद्र नागरिकों की सुविधा के लिए संचालित।यह आंकड़े दर्शाते हैं कि सेवा सेतु नागरिकों के बीच एक विश्वसनीय, प्रभावी और पारदर्शी डिजिटल सेवा मंच के रूप में तेजी से स्थापित हो रहा है।डिजिटल सुशासन की मजबूत पहल:सेवा सेतु केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि “जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” की अवधारणा को साकार करने वाला सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम हुई है तथा सरकारी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनी हैं।छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बिना किसी अनावश्यक परेशानी के, समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके। सेवा सेतु इसी दिशा में डिजिटल सुशासन का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम साबित हो रहा है।

तेज सिंह भुवाल

About The Author