मौसमी बिमारी एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर, 06 जुलाई 2026/sns/-  राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अतंर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस. मार्को की अध्यक्षता में जिला स्तर पर मौसमी बिमारी मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोग की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष मंथन में किया गया। बैठक में जिले के समस्त मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं मलेरिया टेक्नीकल सुपरवाईजर को जिला नोडल अधिकारी (वेक्टर जनित रोग) डॉ. दीपक गुप्ता के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी करते रहें। लक्ष्य अनुसार मलेरिया जांच आर.डी. किट एवं स्लाईड करते रहें। जहां भी पॉजिटिव मिलते हैं, वहां तत्काल रेपिड फिवर सर्वे करें एवं पॉजिटिव आने पर पूर्ण उपचार करें। उन्होंने मच्छर पनपने वाले स्थानों को नष्ट करने, मच्छरदानी लगाकर सोने, घरेलू मच्छरदानी को मेडिकेटेड करने एवं किसी प्रकार की सहायता हेतु लोगों को स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क करने जागरूक करने कहा।

About The Author