रोजगार मेला का आयोजन 8 जुलाई को मेले में 264 पदों पर होगी भर्ती
बलौदाबाजार, 6 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 8 जुलाई 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में कुल 264 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नियोजक भारतीय जीवन बीमा बलौदाबाजार द्वारा अभिकर्ता के 50 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 1 पद, मैनेजर के 1 पद, उम्र 18 से 50 वर्ष, योग्यता एवं वेतन 7 हजार से 20 हजार इन्सेंटिव एवं कमिशन, पदानुसार, अनुभव 0 से 02 वर्ष, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा।
ऋषभ वेंचर्स बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 11 पद, इलेक्ट्रिशियन के 1 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा कम्प्यूटर उत्तीर्ण एवं अनुभव 1 से 3 वर्ष, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन पदानुसार 9 हजार से 12 हजार रूपए तक देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। किरण एग्रीकल्चर बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 11 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, एकाउंटेंट के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा कम्प्यूटर उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 1 वर्ष, उम्र 18 से 40, वेतन पदानुसार 8 हजार से 12 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। यूनिक्स सॉल्यूशन प्रा. लि. रायपुर द्वारा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 35 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से उच्च उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 01 वर्ष, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 15 हजार 600 रूपए से 26 हजार 700 रूपए, कार्यक्षेत्र रायगढ़ होगा एवं आश्रव फाउंडेशन एंड सिक्योरिटी रायपुर द्वारा बेबीसिटर के 30 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 30 पद, सुपरवाईजर के 30 पद, हाउस किपिंग के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता 5वीं से उच्च उत्तीर्ण एवं अनुभव 0-01 वर्ष, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 9 हजार से 24 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।
रोजगार मेला में भाग लेने के लिये आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु ऑनलाईन आवेदन पंजीयन होना अनिवार्य है, इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप या https://erojgar.cg.nic.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेला स्थल में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त अंकसूची की छायाप्रति, जाति, निवास, रोजगार पंजीयन आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार तथा रोजगार हेतु किये गये आवेदन की प्रिट कापी सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है।अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।