सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 30 अगस्त तक

बलौदाबाजार, 25 अगस्त 2026/sns/- अनुसूचित जाति एवं जनजाति मत्स्य सहकारी सोसायटी अमरुआ के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इस सूची पर कोई दावा आपत्ति करना हो तो 30 अगस्त तक मय दस्तावेज सोसायटी कार्यालय मे प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके साथ ही कार्यालय उपायुक्त सहकारिता बलौदाबाजार मे भी लिखित मे आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। दावे का निरकारण 31 अगस्त 2026 को किया जाएगा जिसमें सदस्य उपस्थित रह सकते हैं।

About The Author