महिला आयोग की सुनवाई 8 जुलाई को

बिलासपुर, 6 जुलाई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 8 जुलाई 2026 को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्य पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। इसमें जिले से प्राप्त पीड़ित महिलाओं के आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।          

About The Author