प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 07 जुलाई 2026/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर (घंघरी) के कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों की पूर्ति लेटरल एंट्री के माध्यम से किया जाना है। जीव विज्ञान/गणित में कुल 10 सीट जिसमें बालक 05 एवं कन्या 05 रिक्त सीट है, रिक्त सीटों की संख्या परिवर्तनीय है।
उन्होंने बताया कि ऑफलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 अपरान्ह 05ः00 बजे तक निर्धारित है। प्राप्त आवेदन पत्रों के पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन 17 जुलाई 2026 किया जाएगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा तिथि 20 जुलाई 2026 प्रातः 11ः00 बजे से 01ः30 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर (घंघरी) में आयोजित होगी। परीक्षा परीणाम 23 जुलाई 2026 को घोषित होंगे।
आवेदक आवेदन का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही कार्यालय कलेक्टर जिला सरगुजा के वेबसाईट www.surguja.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदक को निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन 15 जुलाई 2026 सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय समाप्ति पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 17 जुलाई 2026 को पात्र/अपात्र की सूची वेबसाईट www.surguja.nic.in देखा जा सकता है। 18 जुलाई एवं 19 जुलाई 2026 को प्रवेश-पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। 23 जुलाई 2026 को परीक्षा परिणाम/मेरिट सूची वेबसाईट www.surguja.nic.in में प्रदर्शित किया जाएगा।