बोरसी भाठा में ’वन महोत्सव’ का आयोजन 25 अगस्त को
दुर्ग, 24 अगस्त 2026/sns/- पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’लाइफ (लाइफ स्टाईल फॉर एनवॉरमेंट)’ अभियान के तहत दुर्ग वनमंडल द्वारा 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को ’वन महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दुर्ग के बोरसी भाठा में पूर्वान्ह 10.00 बजे से आयोजित होगा। आयोजन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक व राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार, रिसाली नगर निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, दुर्ग नगर निगम सभापति श्री श्याम शर्मा, रिसाली नगर निगम सभापति श्री केशव कुमार बंछोर एवं दुर्ग जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन सम्मिलित होंगे।