जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के समाधान पर प्रशासन संवेदन शील 90 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

मुंगेली, 07 जुलाई 2026/sns/- जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदनों का जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में जिले के अमजनों की मांग एवं समस्याओं को सुना गया और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर दिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 90 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन में ग्राम भुरका के दिव्यांग राजेंद्र प्रसाद नट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत कराने, ग्राम खैरागंगा के अशोक कुमार नट ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी कराने तथा ग्राम बोधीपारा के भारत यादव ने विद्युत पोल एवं जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा राजस्व, पंचायत, सामाजिक न्याय, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि शासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इसलिए प्रत्येक विभाग प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करे, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author