पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की 30 सितबर तक

सुकमा, 08 जूलाई 2026/sns/- जिले में संचालित समस्त शासकीय अर्धशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों हेतु शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmstricscholarship.cg.nic.in/ वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों  द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 30 सितंबर तक किया जाएगा। निर्धारित तिथियों के बाद शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नही किये जायेंगे। पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, (कक्षा 12वी से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author