जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 08 जुलाई 2026/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेबसाईट www.navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवम्बर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

About The Author