रोजगार मेला में 13 युवाओं को ऑन द स्पॉट मिला ऑफर लेटर,43 का हुआ प्राथमिक चयन

बलौदाबाजार, 8 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में 8 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में 43 आवेदकों का प्राथमिक चयन एवं 13 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

निजी क्षेत्र में नियोजन हेतु 5 नियोजकों से प्राप्त 234 पदों की भर्ती हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें 476 आवेदकों द्वारा आॅनलाईन आवेदन किया गया, जिसमें से 147 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया गया। रोजगार मेला में नियोजक भारतीय जीवन बीमा बलौदाबाजार द्वारा अभिकर्ता के 50 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 1 पद, मैनेजर के 1 पद हेतु 49 आवेदकों द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया, जिसमें से 9 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इसी प्रकार ऋषभ वेंचर्स बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 11 पद, इलेक्ट्रिशियन के 1 पद, कम्प्यूटर आॅपरेटर के 1 पद, के लिए 25 आवेदकों द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 13 आवेदकों का प्राथमिक चयन एवं 9 आवेदकों को मेला स्थल पर ही आॅफर लेटर प्रदान किया गया। किरण एग्रीकल्चर बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 11 पद, कम्प्यूटर आॅपरेटर के 2 पद, एकाउंटेंट का 1 पद, हेतु 24 आवेदकों द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया गया जिसमें से 6 आवेदको का प्राथमिक चयन किया गया। यूनिक्स साॅल्यूशन प्रा. लि. रायपुर द्वारा डाटा एन्ट्री आॅपरेटर के 35 पद, हेतु 43 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया जिसमें से 9 आवदकों का प्राथमिक चयन एवं 4 आवेदकों को मेला स्थल पर आॅफर लेटर प्रदान किया गया। आश्रव फाउंडेशन एंड सिक्येारिटी रायपुर द्वारा बेबीसीटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, हाउस कीपिंग के विभिन्न पदों हेतु 6 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया गया जिसमें से 6 आवेदकेा का प्राथमिक चयन किया गया। समस्त नियोजकों द्वारा प्राथमिक एवं चयनित आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर संबंधित संस्था में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि चयन संबंधित अंतिम कार्यवाही पूर्ण किया जा सकें।

रोजगार मेला मे डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली द्वारा उपस्थित नियोजकों एवं उपस्थित आवेदको से रोजगार संबंधित विस्तृत चर्चा किया गया। इस अवसर रोजगार विभाग एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

About The Author