लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी की निविदा प्रक्रिया की तिथियों में संशोधन
रायगढ़, 9 जुलाई 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ द्वारा 16 जून 2026 को जारी रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से आमंत्रित आवेदनों की तिथियों में संशोधन किया गया है। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निविदा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 22 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं निविदा आवेदनों को खोलने की तिथि 23 जुलाई 2026 को सायं 3 बजे से तय की गई है। निविदा से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। इच्छुक संस्थाएं एवं आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://raigarh.gov.in एवं https://cssda.cg.nic.in इसके अलावा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।