माह जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित
दुर्ग, 09 जुलाई 2026/sns/- रोजगार विभाग, छ.ग. शासन के द्वारा माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। इस मेले हेतु निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं, वे 15 जुलाई 2026 के पूर्व रिक्त पदों की जानकारी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को प्रेषित करेंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन दुर्ग के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियाँ प्रेषित करने के लिए नियोजकों का पोर्टल पर रोजगार मेला हेतु नियोक्त पंजीयन कराना अनिवार्य होगा जिसके लिए नियोक्ता का जीएसटी क्रमांक एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते है।