जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027
जांजगीर-चांपा 10 जुलाई 2026/sns- जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किया गया हैं। प्राचार्य, पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा ने बताया कि चयन परीक्षा 28 नवम्बर 2026 को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे विद्यार्थी, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में 31 जुलाई 2025 से पहले तक प्रवेश लेकर अध्ययनरत हैं, और जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है, वे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।