खनिज विभाग की कार्रवाई
राजनांदगांव, 10 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम करियाटोला, कोहका, मोहारा, ऑक्सीजोन, डुमरडीहकला, चवेली, सुकुलदैहान सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। इसके तहत योगेश देवांगन के स्वामित्व के हाईवा क्रमांक सीजी 08 एवी 7848से वाहन चालक वाल्मिकी साहू एवं कन्हैया लाल अग्रवाल के स्वामित्व के हाईवा क्रमांक एमएच 35 एजे 9437 से वाहन चालक विजय लांजेवार द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना सुकुलदैहान को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।