सुकमा में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने प्रशासन मुस्तैद

सुकमा, 10 जूलाई 2026/sns/- आगामी मानसून में अतिवृष्टि, बाढ़ और किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन सुकमा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के त्वरित संचालन के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। जिला स्तरीय मुख्य नियंत्रण कक्ष आगामी 1 जून 2026 से लगातार 24 घंटे काम करना शुरू कर देगा। आम नागरिक आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07864-284012 पर संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर श्री अमित कुमार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और राहत कार्यों की कमान संभालने के लिए जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष
कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 07864-284012, श्री शबाब खान (डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी) 9340676224, अनुविभाग (एसडीएम) स्तर के नोडल अधिकारी, अनुविभाग छिंदगढ़’ श्री विजय प्रताप खेस (अ.वि.अ. रा.) 9977875252, अनुविभाग सुकमा’ श्री सूरज कश्यप (अ.वि.अ. रा.) 9399973035, अनुविभाग कोंटा’ श्री सुभाष शुक्ला (अ.वि.अ. रा.) 7722964281, तहसील स्तरीय जिम्मेदार अधिकारी, तहसील कोंटा’ श्री इरसाद अहमद (तहसीलदार) 9406368008, तहसील छिंदगढ़’ श्री अंबर गुप्ता (तहसीलदार)  8770777701, ’तहसील सुकमा’ श्री गिरीश निम्बालकर (नायब तहसीलदार) 7999907939, तहसील दोरनापाल/जगरगुंडा’ श्री योपेन्द्र कुमार पात्रे (नायब तहसीलदार) 9770879003, ’तहसील तोंगपाल’ श्री अनिल कुमार ध्रुव (नायब तहसीलदार) 8889746100,
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक कार्ययोजना और पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में इन अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author