सहकारी समिति में किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा उर्वरक

बलौदाबाजार,10 जुलाई 2026/sns- खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में ठाकुर देव चौक, पुरानी बस्ती बलौदाबाजार निवासी किसान तीज राम कन्नौजे, पिता नेतराम कन्नौजे, अपनी 92 डिसमिल कृषि भूमि के लिए उर्वरक लेने सहकारी समिति पहुंचे।

तीज राम ने बताया कि समिति में उन्हें बिना किसी परेशानी और लंबी प्रतीक्षा के पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुव्यवस्थित होने के कारण उन्हें लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ी और सुविधाजनक ढंग से आवश्यक उर्वरक प्राप्त हो गया। किसान तीज राम कन्नौजे ने किसानों के हित में की गई इस प्रभावी व्यवस्था के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर खाद मिलने से खेती के कार्य सुचारु रूप से संपादित किए जा सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 168 सहकारी समितियो में पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराया गया हैं ताकि किसानों को जरुरत के अनुसार खाद बीज मिल सकें।

About The Author