किशोरी बालिकाओं क़ो 13 से 19 जुलाई तक निशुल्क लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जुलाई 2026/sns/- जिला अस्पताल सारंगढ़ में 14 से 15 वर्ष के बालिकाओं क़ो हयूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले कैंसर और बीमारियों के अलावा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन 13 से 19 जुलाई तक निशुल्क लगाया जायेगा, जिसमें बालिकाओं क़ो आधार कार्ड और अभिभावक का सहमति पत्र लाना होगा।