सरगुजा में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

अम्बिकापुर, 13 जुलाई 2026/sns/-  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिये जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के मार्गदर्शन में यह पहल की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की उन किशोरियों को निःशुल्क सुरक्षा प्रदान करना है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है परंतु 15 वर्ष की आयु अभी पूरी नहीं की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभवकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पात्र बेटियों को निकटतम सरकारी टीकाकरण केन्द्र ले जाकर इस निःशुल्क और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ अवश्य दिलवायें

About The Author