प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 13 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतिका मनीषा गुरला के निकटतम वारिस उनके पति श्री संपत गुरला को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। इसी तरह आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतिका मल्ली कलमू के निकटतम वारिस उनके पुत्र श्री पिड़गा कलमू, तालाब में डुबने से मृत्यु के दो प्रकरणों मे से मृतक विष्णु कतलाम के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती मिटकी कतलाम एवं मृतक अडला चन्दैया के निकटतम वारिस उनके पुत्र संजय अड़ला सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।