शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए प्रस्तावित एजेंसी व समूह के चयन के संबंध में दावा आपत्ति 16 जुलाई तक आमंत्रित

राजनांदगांव, 13 जुलाई 2026/sns/- डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बगदई, आसरा, सिंगारपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए एजेंसियों व समूहों से प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरांत प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत बगदई के शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए माँ दन्तेश्वरी किसान क्लब बगदई, ग्राम पंचायत आसरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए गंगा मैय्या महिला स्व सहायता समूह आसरा एवं ग्राम पंचायत सिंगारपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए कर्मा माँ बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह रूदगांव के चयन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के संबंध में किसी संस्था, समूह, पंचायत को आपत्ति होने पर 16 जुलाई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर विचान नहीं किया जाएगा एवं प्रस्तावित चयन को अंतिम माना जाएगा।

About The Author