जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुंगेली, 15 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में परिवार नियोजन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दंपतियों एवं हितग्राहियों को परिवार नियोजन के महत्व, सुरक्षित मातृत्व, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा शासन द्वारा उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि गर्भधारण के बीच कम से कम तीन वर्ष का सुरक्षित अंतराल मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने के साथ परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सास-बहू सम्मेलन, परामर्श शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण कर योग्य दंपतियों को उपलब्ध सेवाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी जा रही है।
परिवार नियोजन के सभी साधन निःशुल्क उपलब्ध
डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी सभी साधन पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हैं। इनमें कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया एवं माला-एन गर्भनिरोधक गोलियां तथा निरोध शामिल हैं। इच्छुक दंपतियों को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
पुरुष नसबंदी पर 03 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि