डीएमएफ योजनांतर्गत स्वास्थ्य विभाग में 16 पदों के लिए वॉक इंन इंटरव्यू 21 से 27 जुलाई तक
बीजापुर, 15 जुलाई 2026/sns/- स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में वित्तीय वर्ष 2026-27 (मार्च 2027) तक के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालन हेतु रिक्त पदों के विरूद्ध स्थानीय स्तर पर भर्ती किया जाना है इस हेतु बायो मेडिकल इंजिनियर, हॉस्पिटल कंसल्टेंट, पब्लिक हेल्थ् कंसलटेंट, दंत चिकित्सक, फिडिंग डिमोस्ट्रेटर, ड्रेसर एवं वाहन चालक के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। वहीं बायो मेडिकल इंजिनियर, हॉस्पिटल कंसल्टेंट, पब्लिक हेल्थ् कंसलटेंट के लिए वॉक इंन इंटरव्यू 21 जुलाई को आयोजित होगी। इसी तरह दंत चिकित्सक के लिए 23 जुलाई को। फिडिंग डिमोस्ट्रेटर एवं ड्रेसर के लिए 24 जुलाई को तथा वाहन चालक के लिए 27 जुलाई को आयोजित होगी। आवश्यक अर्हता रखने वाले इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट https://bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।