20 से 23 जुलाई तक होगी आईटीआई की एनसीवीटी सीबीटी परीक्षा
कवर्धा, 17 जुलाई 2026/sns/- जिला कबीरधाम के शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के एनसीवीटी व्यवसायों की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा में किया जाएगा। संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के सभी एनसीवीटी व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थी अपने संबंधित आईटीआई संस्थान से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी एसआईडीएस पोर्टल के माध्यम से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।