कलेक्टर ने जिला अर्थशाला का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 17 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल परिसर में संचालित जिला अर्थशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं प्रशिक्षको से वहां उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों के साथ ही किसानों और समूह की महिलाओं को भी डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचने हेतु प्रशिक्षण के लिये हर माह विकासखंडवार लगभग 600 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण हेतु आए भारती विद्या मंदिर भाटापारा के कक्षा 12 वीं के छात्रों के साथ आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों से पूछा कि अर्थशाला में किस किस विषय के सम्बन्ध में जानकारी मिली, डिजिटल बैंकिंग, सायबर फ्रॉड, शेयर मार्केट चालू और बचत खाता की कितनी जानकारी है। उन्होंने छात्रों को कैरियर के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये। कलेक्टर ने कहा कि आज का समय डिजिटल बैंकिंग का दौर है इसलिए इसके बारे में जानना जरुरी है। डिजिटल बैंकिंग में जितनी सुविधा है उतनी जोखिम भी है। उन्होंने कहा कि यहां से जो जानकारी लेकर जा रहे है उसे अपने माता -पिता और अन्य बुजर्गो को भी बताएं कि किस तरह डिजिटल धोखोधड़ी से बचने सतर्क रहना है।कलेक्टर शर्मा ने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के लिये आने वाले छात्रों के लिये बैंकिंग, बीमा, शेयर मार्केट, डिजिटल फॉड से बचने के उपाय से सम्बंधित नोट्स भी उपलब्ध कराएं ताकि घर जाने पर उन महत्वपूर्ण जानकारी को समय-समय पर पढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि किसी विषय पर बच्चों को कोई शंका हो तो उसे जरुर दूर करें। प्रशिक्षकों ने विभिन्न उत्पादों के ब्रांड सिंबल, डुप्लीकेसी से बचने तथा शेयर मार्केट में ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातो को बताया। इसके साथ  कई तरह के स्पोर्ट्स क्विज के बारे में भी बताया गया।उन्होंने बताया कि जिला अर्थशाला की शुरुआत 1 नवम्बर 2025 से हुआ है और अब तक लगभग 2500 छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About The Author