जिले में अब तक 446.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार, 20 जुलाई 2026/sns/-जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 20 जुलाई 2026 तक 446.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 622.5 मिमी, बलौदाबाजार में 559 मिमी, लवन 450.5 मिमी, भाटापारा में 429.8 मिमी, कसडोल 420.3 मिमी, पलारी में 401.3 मिमी, सुहेला 386 मिमी, सिमगा में 282.4 मिमी एवं सोनाखान 366.4 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 4015.8 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 446.2 मिमी है।

About The Author