कैच द रेन अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का होग़ा आयोजन
बलौदाबाजार, 20 जुलाई 2026/sns/-भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार कैच द रेन अभियान मोर गांव मोर पानी अंतर्गत जिले में अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में 20 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक़ किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 20 जुलाई को जल संकल्प दिवस में जल संकल्प, वाहन फ्लैग ऑफ, बुधवार 22 जुलाई को हर पंचायत-जल पंचायत अंतर्गत
प्रत्येक ग्राम पंचायत में जलचौपाल, जल बजट चर्चा, जल स्रोतों का सामाजिक मानचित्रण, दीवार लेखन, नारे लेखन, ग्राम जल संरक्षण कार्ययोजना का प्रदर्शन,शुक्रवार 24 जुलाई को युवा एवं विद्यालय जल जागरूकता दिवस अंतर्गत प्रभात फेरी, जल रैली, मानव श्रृंखला, चित्रकला, निबंध, भाषण, विज्ञान मॉडल, जल प्रश्नोत्तरी, “एकविद्यार्थी-एकसंदेश अभियान, सोमवार 27 जुलाई को श्रमदान एवं जलस्रोत संरक्षण दिवस में तालाब, कुआँ नाला एवं अमृत सरोवर सफाई, श्रमदान, जल निकासी मार्ग सुधार, सोख्ता गड्ढा निर्माण प्रदर्शन, सामुदायिक सफाई अभियान,
बुधवार 29 जुलाई को हरित जल दिवस में जलग्रहण क्षेत्रों में वृक्षारोपण , पौधा गोद लेने का अभियान, वर्षा जल संरक्षण हेतु पौधारोपण, किसान जलसंवाद, शुक्रवार 31 जुलाई को तकनीकी जल संरक्षण दिवस अंतर्गत रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट बोरवेल रिचार्ज, सोख्ता निर्माण, तकनीकी प्रदर्शन, जल संरचनाओं का निरीक्षण एवं लाइव डेमो,सोमवार 3 अगस्त को जनभागीदारी महोत्सव में साइकिल पदयात्रा, “जलदौड़, जलमेला, जल संरक्षण प्रदर्शनी, उत्कृष्ट ग्राम पंचायत सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम,
मंगलवार 4 अगस्त को जल संरक्षण के कार्य जैसे आजीविका उबरी, नवा तरिया के कार्यों की सफलता की कहानियाँ का प्रकाशन।