जिला ऑडिटोरियम में राजस्व अधिकारियो को दिया गया डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण

बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2026/sns/-राजस्व विभाग के निर्देशानुसाऱ वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों द्वारा लागए गए फसल व रकबे की शुद्धता हेतु किये जाने वाले डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण बुधवार को जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में एसडीएम, तहसीलदार,नायबतहसील,आरआई,पटवारी एवं आरईएओ शामिल हुए।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन का महत्वपूर्ण अभियान है जिसमें पटवारियों की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताए गये बारिक़ियों को गंभीरता से समझें ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे में कोई गलती न हो और गिरदावरी शुद्धतापूर्ण हो सके। उन्होंने पटवारियो को निर्देशित किया क़ि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की संशय होने पर उसका समाधान जरुर समझ लें। उन्होंने कहा क़ि डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिये सभी तहसीलो में सर्वेयर की नियुक्ति जल्द कर लें। पिछले वर्ष जिन सर्वयर के द्वारा ठीक से कार्य नहीं किया गया उन्हें 8स बार नियुक्त न करें। उन्होंने कहा क़ि पटवारी व आरआई डिजिटल क्रॉप सर्वे के साथ ही रूटीन कार्य बटांकन व सीमांकन कार्य में भी प्रगति लाएं।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा क़ि राज्य शासन द्वारा धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने के लिये कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 15 हजार रुपए प्रति एकड आदान सहयता राशि किसानों को देय है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियो को जिले के लिये इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य 10 हजार एकड़ में धान के बदले अन्य फसल लगाने हेतु विशेष फोकस करने और किसानों को प्रोत्साहित करने कहा।इस दौरान डिजिटल किसान किताब बनाने में बेहतर कार्य करने वाले 15 पटवारियों को कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और डिजिटल क्रॉप सर्वे में भी अच्छा कार्य करने प्रोत्साहित किया।

बताया गया क़ि इस बार डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु आंकड़ों को सटीकता और विश्वनीयता बनाए रखने हेतु एआई का प्रयोग किया गया है जिसमें सर्वेयरों के फेस आधारित ई- केवायसी कार्य किया जाना ताकि फर्जी सर्वेयरों को रोका जा सके।एंगल बेस्ड कवरेज सिस्टम विकसित किया गया है ताकि गलत प्लॉट में सर्वे न किया जा सके।सर्वे के दौरान प्लॉट का धुँधला फोटो या अस्पष्ट फोटो ऐप द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकेगा ताकि पटवारी को अनुमोदन के समय फसल की स्पष्ट फोटो अवलोकन के लिए प्रदर्शित हो। यदि संभव हो तो सर्वेयर द्वारा संबंधित कृषक की फोटो भी लेने के निर्देश प्रशिक्षण में दिये गये है ताकि कृषक सर्वे कार्य के प्रति जागरूक हो तथा अपने खेत की गिरदावरी कार्य से संतुष्ट हो

इस अवसर पर अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम,तहसीलदार नायब तहसील उपस्थित थे।

About The Author