प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से
बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2026-sns/- में प्रयास आवासीय विद्यालय की कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यार्थियों क़ा काउंसलिंग 22 जुलाई ससे 5 अगस्त 2026 तक काउंसलिंग सूची में प्रदर्शित आबंटित प्रयास आवास विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक भाग ले सकते है।
काउंसिलिंग में अपने साथ प्रवेश पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र, 8वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, कांउन्सलिंग पश्चात संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 3 दिवस के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, 10 रूपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, 2 स्वयं का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित हैं तो इस आशय का सम्बधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।