प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का परिणाम एवं मॉडल उत्तर जारी

अम्बिकापुर, 23 जुलाई 2026/sns/-   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी में शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था, जिसका परीक्षा परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया गया है। माॅडल उत्तर एवं परीक्षा परिणाम जिले के वेबसाईट  www.surguja.nic.in पर अवलोकन कर सकते हैं। दावा आपत्ति 25 जुलाई 2026 शाम 05ः00 बजे तक आमंत्रित की गई है।
दावा आपत्ति करने वाले आवेदक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक/कोरियर के माध्यम से दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author