निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 अगस्त तक

बलौदाबाजार, 23 जुलाई 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी, बलौदाबाजार में 5 दिवसीय प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन 10 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किये गए है

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 अंतर्गत आरपीएल के तहत जल वितरक संचालक, अस्सिटेंट इलेक्ट्रीशियन, सोलर पी.व्ही. इन्सटालर (सूर्यमित्र) एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में पूर्व प्रशिक्षित एवं अनुभवी हितग्राही जिनको अपनी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर कौशल प्रमाण पत्र की आवश्यकता है वे इस प्रशिक्षण का लाभ ले सकते है। प्रशिक्षण प्रतिदिन 6 घंटा पूर्ण होने उपरांत परीक्षा ली जाएगी।आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक। हितग्राहियों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु संयुक्त भवन कलेक्टर कार्यालय कक्ष क्रमांक 70 जिला कौशल विभाग जिला बलौदाबाजार-भाटापारा तथा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी, बलौदाबाजार मेंआवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9171944392 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author