राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत 27 जुलाई को महावीर चौक से निकाली जाएगी भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा

राजनांदगांव, 27 जुलाई 2026/sns/- राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत को राजनांदगांव नगर के महावीर चौक में सुबह 8 बजे विजय मंत्र जाप एवं गौमाता का पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात् सुबह 11 बजे मातृशक्ति सिर पर पवित्र कलश धारण कर तथा बैलगाड़ी में हस्ताक्षर शीट के साथ भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा महावीर चौक से प्रारंभ होकर भगतसिंह चौक, आजाद चौक एवं सिनेमा लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कार्यालय पहुंचेगी। जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अभियान अंतर्गत एकत्रित लगभग 3 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने तथा केंद्रीय गौ मंत्रालय की स्थापना की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा। शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, गौ महिमा एवं गौमाता की उपयोगिता पर आधारित पोस्टर, बैनर तथा जनजागरण संदेशों के माध्यम से नागरिकों को गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी गौभक्तों एवं नागरिकों से इस जनजागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान देश के प्रत्येक जिले में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पिछले कई दिनों से जिले की सभी तहसीलों एवं विभिन्न ग्रामों में बैठकें आयोजित कर, वॉल पेंटिंग तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से व्यापक जनजागरण किया गया। इस अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ है। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विभिन्न समाजों के प्रमुखों तक अभियान का संदेश पहुंचाया गया। अभियान के परिणामस्वरूप गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। नागरिकों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा गाय के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस एवं व्यापक निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है। गौ सम्मान शोभायात्रा में जिले की सभी तहसीलों से गौभक्त, संत-महात्मा, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, पार्षद, ग्राम सरपंच, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

About The Author