आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया निरस्त

मुंगेली, 24 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 सिपाही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी की गई है। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त मानते हुए विभाग द्वारा भविष्य में जारी होने वाली नई सूचना एवं निर्देशों का पालन करने कहा है।

About The Author