समय पर खाद और केसीसी ऋण से मजबूत हुई किसानों की उम्मीद

मुंगेली, 29 जुलाई 2026/sns/- किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण और कृषि आदान उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। समय पर वित्तीय सहायता और कृषि आदानों की उपलब्धता से जिले के किसानों का खेती के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है। जिले के ग्राम सुरदा के किसान धनेंद्र वैष्णव ने बताया कि वे 03 एकड़ 31 डिसमिल भूमि में धान की खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्हें खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समय पर खाद उपलब्ध होने से धान की फसल की बुवाई और अन्य कृषि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुए, जिससे वे संतुष्ट हैं। खेती के लिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से 60 हजार रुपये का ऋण समय पर प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने कृषि कार्यों की तैयारी सहजता से की और आवश्यक कृषि आदान की व्यवस्था कर सके। किसान धनेंद्र वैष्णव ने कहा, केसीसी के माध्यम से समय पर ऋण मिलने और बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध होने से खेती करना आसान हुआ है। इसके लिए उन्होंने शासन की व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author