आधार संचालन और सुधार को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सुकमा, 29 जूलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में श्जिला स्तरीय आधार निगरानी समितिश् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में अंतर्विभागीय समन्वय पर विशेष बल दिया गया। प्रशासन का मुख्य ध्येय यह सुनिश्चित करना है कि जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी बाधा के शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके, जिसमें आधार कार्ड एक प्राथमिक और मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करता है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी और कॉमन सर्विसेज सेंटर  जैसे प्रमुख विभागों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान सभी विभागों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर जिले में आधार नामांकन और अपडेशन की कवरेज को शत-प्रतिशत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा जिले के विकास और लोक सेवा प्रदायगी को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए इस कदम की सभी स्तरों पर सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आधार ऑपरेटरों की कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का भी सफल आयोजन किया गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक, श्री आशीष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में ऑपरेटरों को नवीनतम दिशा-निर्देशों, सुरक्षा मानकों और उन्नत तकनीकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। प्रशासन के इस दूरदर्शी प्रयास से न केवल आधार संचालन में आने वाली तकनीकी त्रुटियां दूर होंगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों को तीव्र, सुरक्षित और त्रुटिहीन सेवाएं प्राप्त होंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो. शाहिद की ने अहम भूमिका निभाई।

About The Author