सिमगा में खण्ड स्तरीय बैंकर्स मीटिंग का आयोजन
बलौदाबाजार, 30 जुलाई 2026/ sns/- ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक गुरुवार को जनपद पंचायत सिमगा के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।
अग्रणी जिला प्रबंधक शिव कुमार कंवर ने भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बलौदाबाजार जो डीपीआरसी भवन बलौदाबाजार में संचालित है जिसके बारे में जिले की बेरोजगार युवा एवं युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्रदान किया गया।
बैठक में मुख्यतः शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रधामनंत्री जी की अतिमहत्वकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण,एनआरएलएम योजना, कृषको को दिए जाने वाले ऋण किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय, मछली पालन,पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन,अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि पर भी चर्चा हुई.
सभी बैंकों को निर्देशित किये कि शासकीय योजना के पुराने खातें जिसमें लेनदेन नहीं हो रहे हैँ ऐसे डीफ खातें केवायसी लेकर संचालन में लाएं अथवा खाता बंद कर राशि अन्य शासकीय योजना के खातों में जिला कोषांलय अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर स्थानांतरित करें।डिज़िटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय साक्षरता पर जोर दिया गया।.
बैठक में जनपद सीईओ सी.पी.मनहर, एडिशनल सीइओ एसआर गेंडरे सहित के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और एनआरएलएम बिहान के बैंक सखी,बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी उपस्थित रहे।