अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

मुंगेली, 30 जुलाई 2026/sns/- जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम डिंडौरी में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने बिशेन बर्मन से 07 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित मदिरा एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन (मदिरा निर्माण योग्य) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
बरामद शराब के संबंध में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

About The Author