रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिला रोजगार 39 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

मुंगेली, 31 जुलाई 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में दो प्रतिष्ठित नियोजक संस्थाओं ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों के 233 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले में 60 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 39 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 25 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला।

About The Author