सम्मान और शुभकामनाओं के साथ प्रधान पाठक श्री कृष्णा दत्त राय को भावभीनी विदाई
बीजापुर, 31 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री कृष्णा दत्त राय को जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में आत्मीय एवं भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने श्री राय के दीर्घकालीन, समर्पित एवं कुशल सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।
अपने उद्बोधन में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि शासकीय सेवा केवल दायित्वों का निर्वहन नहीं, बल्कि समाज और भावी पीढ़ी के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा दत्त राय ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए पेंशन प्रमाण पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री कृष्णा दत्त राय के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सौम्य एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।