भूतपूर्व आर्मी थल सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर मिलाप कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त को

दुर्ग, 04 अगस्त 2026/sns/- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय दुर्ग के प्रांगण में मेकनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के प्रतिनिधियों के सहयोग से भूतपूर्व सैनिकों के हित में एक विशेष ’निरंतर मिलाप कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 05 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद, कबीरधाम एवं बेमेतरा में निवास करने वाले केवल आर्मी थल सेना के भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे। ऐसे भूतपूर्व सैनिक जिन्हें किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड संबंधी कार्य, पार्ट टू संबंधी विषय, पेंशन से जुड़ी समस्याएं अथवा अन्य कोई भी परेशानी हो, वे कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निवारण करा सकते हैं।

About The Author