सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन के लिए योग्य संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 04 अगस्त 2026/sns/- कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के तहत् धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ( DA-JGUA ) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत् ग्रामसभा को वितरित सामुदायिक वन संसाधन अधिकार ( CFR) के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना को तैयार करने, हेतु जिले में कार्यरत योग्य तकनीकी, सहयोगियों, सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन्स (CSO ) तथा स्थानीय संस्थाओं का चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।  

चयनित संस्थाएं ग्राम सभाओं के क्षमता विकास, वन भूमि सर्वेक्षण, संसाधनों की मैपिंग (लघु वनोपज प्रबंधन), जैव विविधता मैपिंग और सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति ( CFRMC) को तकनीकी हैंडहोल्डिंग सहयोग प्रदान करेंगी।

इच्छुक एवं योग्य संस्थाएं अपने समस्त दस्तावेजों, अनुभव प्रमाण-पत्रों एवं ग्राम सभा के लिखित अनुमोदन प्रस्ताव के साथ अपना आवेदन पत्र निर्धारित समाय-सीमा में कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बीजापुर में प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 समय-सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईडwww.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author